डीपीसी का पद वापस, फिर भी बने बैठे प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी

0 305

डीपीसी का पद वापस, फिर भी बने बैठे प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

विभागीय आदेश को किया नजरअंदाज, कई पत्रों पर कर रहे डीईओ के रूप में हस्ताक्षर

डिंडौरी :

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 21 अगस्त 2025 को जारी आदेश में डॉ. रावेन्द्र कुमार मिश्रा की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उन्हें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) डिंडौरी में सहायक प्राध्यापक पद पर पदस्थ कर दिया गया था। इसके बावजूद डॉ. मिश्रा खुद को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बताते हुए विभागीय पत्राचार में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के रूप में हस्ताक्षर कर रहे हैं।

आदेश की अवहेलना

विभागीय आदेश स्पष्ट करता है कि डॉ. मिश्रा अब जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) के पद पर नहीं हैं, लेकिन इसके बाद भी वे डीईओ की जिम्मेदारी संभालते हुए आदेश पारित कर रहे हैं। यह न सिर्फ शासनादेश की अवहेलना है बल्कि प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न लगाता है।

शिक्षकों और कर्मचारियों में असमंजस

डॉ. मिश्रा के हस्ताक्षर से जारी हो रहे आदेशों को लेकर जिलेभर के शिक्षक और कर्मचारी उलझन में हैं। कई शासकीय आदेशों की वैधानिकता पर सवाल उठ रहे हैं। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि यह स्थिति न केवल अनुशासनहीनता है बल्कि शासन के आदेशों की खुली अवमानना भी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment