रीवा में श्रीनिवास तिवारी की प्रतिमा पर सियासी टकराव: कांग्रेस बोली– “हर हाल में लगेगी मूर्ति”

0 315

 

रीवा में श्रीनिवास तिवारी की प्रतिमा पर सियासी टकराव: कांग्रेस बोली– “हर हाल में लगेगी मूर्ति”

 

रीवा।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. श्रीनिवास तिवारी की जयंती पर लगाई जाने वाली प्रतिमा को लेकर अब बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। प्रशासन ने प्रतिमा लगाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद कांग्रेस और प्रशासन आमने-सामने आ गए हैं।

 

दरअसल जिस चौराहे पर प्रतिमा लगाई जानी थी, उसे नगर निगम एसएफ चौराहा बता रहा है, जबकि पुलिस प्रशासन इसे पुलिस लाइन चौराहा मान रहा है। इसी मतभेद के चलते प्रतिमा स्थापना का मामला विवादों में घिर गया है।

 

प्रतिमा लगाने की तैयारियां बीते कई दिनों से चल रही थीं और 17 सितंबर को श्रीनिवास तिवारी की शताब्दी के अवसर पर प्रतिमा का अनावरण होना था। लेकिन प्रशासनिक रोक के चलते अब पूरा कार्यक्रम अधर में लटकता नजर आ रहा है।

 

कांग्रेस ने साधा निशाना

 

महापौर अजय मिश्रा बाबा ने कहा–

“जिस चौराहे पर प्रतिमा लगनी है, वहां बीते दस दिनों से काम चल रहा था। लेकिन अचानक पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और काम बंद करा दिया। चौराहे के नाम को लेकर भी नगर निगम और प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बन गई है।”

 

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा ने प्रशासन और सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा–

“अवरोध जरूर करेंगे, लेकिन प्रतिमा तो हर हाल में लगेगी, इसे कोई नहीं रोक पाएगा।”

 

सियासी घमासान तेज

 

इस पूरे घटनाक्रम ने कांग्रेस और प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति पैदा कर दी है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि श्रीनिवास तिवारी सिर्फ एक नेता नहीं बल्कि जनता की आवाज़ रहे हैं, इसलि ए उनकी प्रतिमा लगना जनता की भावनाओं से जुड़ा मुद्दा है।

 

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment