सिहावल: ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता अव्यवस्था की भेंट, बच्चों के सपनों पर फिरा पानी

0 477

सिहावल: ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता अव्यवस्था की भेंट, बच्चों के सपनों पर फिरा पानी

प्राइड इंडिया न्यूज़ संवाददाता सूरज केवट की रिपोर्ट

सिहावल। जहां खेल के मैदान में बच्चों की प्रतिभा और जोश दिखना चाहिए था, वहां लापरवाही और अव्यवस्था ने पूरे आयोजन की पोल खोल दी। ग्राम एवं ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता मंगलवार को शर्मनाक हालात की भेंट चढ़ गई।

मैदान बना अव्यवस्था का अड्डा

सुबह 11 बजे से प्रतियोगिता शुरू होनी थी, लेकिन दोपहर 1 बजे तक मैदान में न तो क्रीड़ा प्रभारी और न ही जिम्मेदार अधिकारी दिखाई दिए। बच्चे और अभिभावक धूप में घंटों इंतजार करते रहे। वहीं विद्यालय प्रशासन ने साफ कह दिया कि “न टेंट है, न पानी, और मैदान में जगह-जगह गिट्टियां बिखरी हैं।” सवाल ये है कि आखिर बच्चों से वसूले गए खेल शुल्क का इस्तेमाल कहां हो रहा है?

जिम्मेदारों की बेरुख़ी

क्रीड़ा प्रभारी बाल गोविंद पटेल आएंगे, कहकर टालते रहे, लेकिन मैदान में उनकी गैरमौजूदगी रही। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मुन्नालाल साकेत खुद प्रतियोगिता स्थल के रास्ते से गुजरे, मगर अव्यवस्था पर आंख मूंदे रहे। क्या यही है शिक्षा विभाग की संवेदनशीलता?

बच्चों के सपनों से खिलवाड़

निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं समय से पहुंचे, पर घंटों तक मैदान में खड़े रहकर मायूस लौटे। छोटे-छोटे खिलाड़ी, जो कल जिला, राज्य और देश का नाम रोशन कर सकते थे, आज अधिकारियों की लापरवाही का शिकार हो गए।

बड़ा सवाल

क्या इस घोर लापरवाही पर जिम्मेदारों पर कार्यवाही होगी, या यह प्रतियोगिता भी अन्य आयोजनों की तरह महज़ खानापूर्ति बनकर रह जाएगी?

प्राइड इंडिया न्यूज़ — हर सच जो आप जानना चाहें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment