विद्यालय में दिनदहाड़े चोरी, शिक्षिका का पर्स और मोबाइल किया पार
विद्यालय में दिनदहाड़े चोरी, शिक्षिका का पर्स और मोबाइल किया पार
(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)
सेमरखापा स्थित पीएम श्री विद्यालय के माध्यमिक विभाग में अध्यापन कार्य के दौरान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती रीता पटेल जब कक्षा में पढ़ा रही थीं, तभी स्टाफ रूम में रखा उनका लेडीज पर्स अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया।
पर्स में नकद राशि, मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण कागजात मौजूद थे। घटना के बाद विद्यालय परिसर में दहशत और असुरक्षा का माहौल फैल गया है।
गौरतलब है कि बीते एक महीने में विद्यालय से इस प्रकार की यह तीसरी घटना है। इससे स्पष्ट हो रहा है कि विद्यालय परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों का लगातार आना-जाना बना हुआ है।
प्रभावित शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस के पास प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। पुलिस ने मामले की जांच कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।