राष्ट्रपति पुरस्कृत डाॅ देवदास ने प्राचार्य डाॅ भारती का सम्मान किया और बच्चों को छत्तीसगढ़ निर्माण का नवाचार सिखाए 

0 168

राष्ट्रपति पुरस्कृत डाॅ देवदास ने प्राचार्य डाॅ भारती का सम्मान किया और बच्चों को छत्तीसगढ़ निर्माण का नवाचार सिखाए

 

राष्ट्रपति एवम् राज्यपाल पुरस्कृत सेवानिवृत्त प्रधान पाठक, साहित्यकार, गीतकार डॉ मुन्ना लाल देवदास अपने शैक्षिक भ्रमण के तहत रायपुर जिला के अभनपुर गोड़पारा स्थित हाईस्कूल पहुंचे ।

 

जहाँ के प्राचार्य डाॅ भारती अग्रवाल का नाम 2026 के लिए राज्यपाल पुरस्कार हेतु चयनित होने पर डॉ देवदास ने गुलदस्ता और अपने प्रकाशित पुस्तक देकर उनका सम्मान किया और कहा कि डॉ भारती अग्रवाल एक सामाजिक और साहित्यिक सेविका भी है जो अपने विद्यालय परिवार के अच्छा काम कर रही है।

 

आपको बताना चाहेंगे डॉ भारती अग्रवाल अचानक इतने महान व्यक्तित्व को अपने सम्मान के लिए आया देख अभीभुत हो गयी. और गर्व महसूस कर रही है. डॉ देवदास जी ने स्कूल के बच्चों और शिक्षकों को अपने नवाचार के खजाने मे से एक नवाचार पाँच उँगलियों का राज से छतीसगढ़ के निर्माण से लेकर आज तक की कहानी बहुत कम शब्दों मे प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया.

 

बिहारी के दोहों के लिए कहा जाता था कि वो अपनी लेखनी की कमाल से गागर मे सागर भरते थे, ठीक उसी प्रकार से डाॅ देवदास द्वारा पाँच उँगलियों के माध्यम से पाँच मिनट में छतीसगढ़ निर्माण की पूरी तथ्यात्मक कहानी कह देना अपने आप मे अदभुत है. स्कूल के बच्चों और शिक्षकों को नवाचार की गूढ़ बातें बताई.

 

विदयालय परिवार इतने विलक्षण प्रतिभा के धनी सरल सहज स्वभाव वाले डॉ मुन्नालाल देवदास को अपने बीच पाकर गौरवान्वित महसूस करने लगे .अंत में बच्चों की खास फरमाईश पर अपनी स्वरचित दो मोटीवेशनल गीत प्रस्तुत किए, जिसमें एक गीत माँ के नाम समर्पित था। इसलिए परंपरा को ध्यान में रखते हुए प्राचार्य डॉ भारती अग्रवाल ने आभार व्यक्त करने के साथ एक पेड़ मां के नाम डाॅ देवदास को एक पेड़ भेंट किया गया .

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment