अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर जिले में आयोजित किये गये कार्यक्रम

0 136

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर जिले में आयोजित किये गये कार्यक्रम

——–

मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर को

——–

 

जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देकर बताया कि अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भारत सरकार के निर्देशानुसार वर्तमान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुसार प्रदेश को शत प्रतिशत साक्षर करने हेतु ’’उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम’’ जन-जन साक्षर की भावना से 2022 से 2027 तक संचालित किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर कार्यक्रम अंतर्गत जिले में विद्यालयों एवं सामजिक चेतना केन्द्रों में साक्षरता रैली निकाली गई तथा छात्र-छात्राओं, स्वयं सेवकों एवं अक्षर साथियों ने साक्षरता संबंधी शपथ ली।

 

साक्षरता जागरूकता बढ़ाने एवं शिक्षा के महत्व को आमजन तक पहुचाने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशन में सम्पूर्ण जिले में साक्षरता रैली का आयोजन किया गया। साक्षरता रैली का आयोजन प्रत्येक विद्यालय स्तर पर पूरे जिलें में किया गया। साक्षरता रैली के माध्यम से लोगों को शिक्षा से जुड़ने एवं स्वयं पढ़े औरों को पढ़ाएं का संदेश दिया गया। तख्ती पर लिखे नारों एवं पोस्टर बैनर के माध्यम से लोगों को ’’उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम’’ की आवश्यकता एवं महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही 15 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को जो औपचारिक शिक्षा से वंचित रहे है उनका पंजीयन करने तथा उन्हे सामाजिक चेतन केंद्रों से जुड़कर शिक्षा प्राप्त करने हेतु समझाइस दी गई।

 

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर विद्यालयों में नारे लेखन, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र/छात्राओं ने अपनी सहभागिता दी। साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत 20 सितम्बर 2025 को मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। साक्षरता दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में इसकी जानकारी दी गई तथा ज्यादा से ज्यादा नव साक्षरों को परीक्षा में सम्मिलित कराये जाने की बात कही गई।

 

उक्त आयोजनों में सभी शासकीय तथा अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों के छात्र/छात्राओं शिक्षको, एम.एड., बी.एड., डी.एल.एड आदि के प्रशिक्षणार्थी, समुदाय के सदस्यों, गृहणियों, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं, पंचायती राज संस्थाओं, जन शिक्षण संस्थान, अन्य विभागों के स्व सहायता समूहों के शिक्षित कार्यकर्ता, सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी एवं जन प्रतिनिधियों आदि का सहयोग लिया गया।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment