Breaking News

महाविद्यालय के छात्रों ने सीखा जैविक खेती के गुर

0 240

महाविद्यालय के छात्रों ने सीखा जैविक खेती के गुर

———

 

शासकीय महाविद्यालय खड्डी में व्यवसायिक पाठ्यक्रम और हरित भारत परियोजना के अंतर्गत एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जैविक खाद बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. राम सुरेश भारती प्राचार्य के मार्गदर्शन में व डॉ. अजय सिंह गहरवार के संयोजन में आई.एल.आर.टी. संस्था से बतौर ट्रेनर स्वामी शरण कुशवाहा एवं संजय शर्मा द्वारा कॉलेज के छात्र-छात्राओं को जैविक खाद बनाने की विधि तथा उसके उपयोग व महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जीवामृत बनाने का सजीव प्रदर्शन भी कराया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और रुचि के साथ भाग लिया तथा यह संकल्प लिया कि वे भविष्य में जैविक खादों एवं जीवामृत, वीजामृत, सजीवक एवं कीटनाशक के लिए दशपर्णी अर्क का उपयोग कर धरती माता एवं पर्यावरण का संरक्षण कर सतत कृषि में योगदान देंगे।

 

उक्त कार्यक्रम में डॉ श्रीकांत द्विवेदी, श्री प्रिंस मिश्रा, श्री अभिनंदन पांडेय, डॉ. पवन वर्मा, डॉ. राजकुमार गुप्ता आदि महाविद्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment