37 साल के युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड
37 साल के युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड 
वनांचल समाचार जिला ब्युरो निलेश कलसकर
पांढुरना- मध्यप्रदेश के पांढुर्णा जिले के मोरडोंगरी में एक 37 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार की देर रात की है। सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे इस घटना का पता चला। मृतक का नाम मोहन कुंडलीक दुखी है। जो मोरडोंगरी का निवासी है।
मृतक की बहन और भतीजे ने सुबह घर पहुंचकर शव देखा
मृतक की बहन रात भर युवक को कॉल करती रही, लेकिन फोन नहीं उठा। सुबह उनके घर मृतक के बड़े भाई का बेटा देवानंद गया। वहां उसने युवक को पंखे से लटका हुआ पाया।
एक महीने पहले शुरू हुआ था विवाद
पुलिस की प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद का मामला सामने आया है। दरअसल एक महीने पहले इसी विवाद के कारण युवक की पत्नी मनीषा अपनी दो बेटियों के साथ पांढुर्णा में अलग रहने लगी थी।
थाना प्रभारी अजय मरकाम ने बताया कि मृतक घर में पंखे से लटका मिला है। जांच अधिकारी ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।