सीधी जिले के अमिलिया अंतर्गत नंदन गांव में एक दुकान से नकद समेत 35 हजार की चोरी:

0 388

सीधी जिले के अमिलिया अंतर्गत नंदन गांव में एक दुकान से नकद समेत 35 हजार की चोरी:

 

चोर ने शराब पीकर वारदात को दिया अंजाम; एक महीने में 12 से ज्यादा वारदातें

 

सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला ग्राम नंदनपुर का है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने पहले दुकान में रखी पांच बोतल शराब पी। फिर दुकान से नगदी और सामान चुराकर फरार हो गए।

 

पीड़ित बोले -35 हजार रुपए का नुकसान,

 

पीड़ित दुकानदार ध्रुव नारायण द्विवेदी ने बताया कि उनकी दुकान से करीब 35 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। इसमें 10 हजार रुपए की नगदी भी शामिल है। सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे। दुकान का सामान गायब था। उन्होंने तुरंत डायल 112 और अमिलिया पुलिस को सूचना दी। दुकानदार को सुनील पटेल और प्रदीप पटेल पर संदेह है।

 

जिले में पिछले एक महीने में 12 से अधिक घरों में चोरी

 

इस क्षेत्र में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। ग्राम सोनवर्षा के उमर मोहम्मद के घर में पिछले सप्ताह चोरी हुई। साकेत बस्ती में दो घरों में चोरी का प्रयास किया गया। ग्रामीणों के अनुसार पिछले एक महीने में चोरों ने 12 से अधिक घरों को निशाना बनाया है।

 

पुलिस कार्रवाई धीमी, घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 

अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैस ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। हालांकि, उनका कहना है कि थाना क्षेत्र में अब तक केवल 3-4 चोरी की घटनाएं हुई हैं। इनमें से कुछ का खुलासा भी हो चुका है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment