ग्राम देवनाला रैयत में शराब पर पूर्ण पाबंदी, नियम तोड़ने वालों पर ₹50 हजार जुर्माना
ग्राम देवनाला रैयत में शराब पर पूर्ण पाबंदी, नियम तोड़ने वालों पर ₹50 हजार जुर्माना
वनांचल समाचार, जिला ब्यूरो – निलेश कलसकर
पांढुरना। आदिवासी बाहुल्य ग्राम देवनाला रैयत के ग्रामीणों ने सामूहिक बैठक कर शराब बनाने और बेचने पर सख्त पाबंदी लगाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि ग्राम में कोई भी व्यक्ति शराब बनाते या बेचते पाया गया तो उस पर ₹50,000 का जुर्माना वसूला जाएगा।
इसी तरह, नशे की हालत में किसी से अभद्र व्यवहार करने वाले पर भी ₹505 का अर्थदंड लगाया जाएगा।
ग्रामीणों का मानना है कि शराब ने युवाओं को बुरी लत में फंसा दिया है और आए दिन गांव में विवाद बढ़ रहे हैं। इस फैसले के बाद जागरूक लोगों ने आसपास के नदी-नालों के किनारे बने अवैध शराब के अड्डों को नष्ट कर दिया।
बैठक में दिनेश उइके, देवराम भलावी, अनिल मर्सकोले, देवीलाल तुमडाम, पुनाजी तडाम, सम्पिलाल उइके, गणेश उइके सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।