संभागीय संगठन मंत्री बने संतोषराव कौशिक, अजय शेंडे को पांढुरना जिला प्रभारी की जिम्मेदारी
संभागीय संगठन मंत्री बने संतोषराव कौशिक, अजय शेंडे को पांढुरना जिला प्रभारी की जिम्मेदारी
वनांचल समाचार जिला ब्युरो- निलेश कलसकर
पांढुरना। प्राथमिक माध्यमिक उच्च शिक्षक संघ मध्यप्रदेश का संगठनात्मक विस्तार किया गया। प्रांताध्यक्ष मुरली मनोहर अरजरिया एवं प्रांत संयोजक पवन खरे द्वारा संतोषराव कौशिक को जबलपुर संभागीय संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।
इसी क्रम में कर्मचारी कल्याण कोष जिला प्रभारी पांढुरना के रूप में अजय शेंडे (उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारडी) को मनोनीत किया गया। दोनों पदाधिकारियों ने अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए शिक्षक साथियों व उनके परिवारों को आर्थिक संबल तथा सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता जताई।
संतोषराव कौशिक व अजय शेंडे के मनोनयन पर शिक्षक समाज में हर्ष की लहर है। शिक्षक रमेश पाटील, उमेश बिन्झाडे, आनंद ढोके, परश कवडेती, जितेश काले, गायत्री वासनिक, जनार्दन खवसे, रीता मल्होत्रा, ज्ञानेश्वर करागले, कैलाश कसलीकर सहित अनेक शिक्षकों ने दोनों को शुभकामनाएं दीं।