मंडला के कान्हा टाइगर रिजर्व के हाथियों को मिली छुट्टी, रिजुविनेशन कैंप में 7 दिनों तक करेंगे आराम

0 253
  1. मंडला के कान्हा टाइगर रिजर्व के हाथियों को मिली छुट्टी, रिजुविनेशन कैंप में 7 दिनों तक करेंगे आराम

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)

कान्हा टाइगर रिजर्व अपनी प्राकृतिक संपदा और जैव-विविधता के साथ-साथ हाथियों के संरक्षण व प्रबंधन के लिए पहचाना जाता है, यहां सालों से प्रबंधन द्वारा हाथियों की देखरेख की जा रही है. इनमें कुछ हाथी देश के मेलों से खरीदकर लाए गए हैं, तो कुछ यहीं पैदा हुए हैं, इन हाथियों के लिए कान्हा प्रबंधन द्वारा विशेष कैंप लगाया गया है जो 31 अगस्त से 6 सितंबर तक चलेगा, सात दिवसीय रिजुविनेशन कैंप में हाथियों की सेवा की जाएगी l
रविवार को कान्हा टाइगर रिजर्व में डायरेक्टर रविन्द्र मणि त्रिपाठी ने हाथियों को तिलक लगाकर रिजुविनेशन कैंप का शुभारंभ किया l
मुक्की परिक्षेत्र के अंतर्गत औराई मैदान में लगे कैंप में 17 हाथियों को शामिल किया गया है l
6 सितंबर तक चलने वाले इस कैंप में हाथियों को काम से छुट्टी दी गई है, इस दौरान हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा और उनको स्पेशल पौष्टिक आहार दिया जाएगा और साथ ही उनकी नीम और अरंडी के तेल से रोजाना मालिश की जाएगी l
कैंप में हाथियों को साथ महावत और चारा कटर को भी आराम दिया जाएगा तथा साथ ही उनके स्वास्थ्य की पूरी तरीके जांच होगी और मनोरंजन आदि की व्यवस्था की जाएगी, इसके अलावा हाथियों को अतिरिक्त खुराक के रूप में विटामिन, मिनरल्स, केला, मक्का, आम, नारियल, अनानास, पपीता, गुड़ और रोटी आदि परोसे जाएंगे l
कैंप के दौरान सुबह हाथियों को जंगल से लाकर स्नान कराया जायेगा l फिर उन्हें पौष्टिक फल और अनाज खिलाकर जंगल में छोड़ दिया जायेगा l दोपहर में पुनः हाथियों को लाकर नहलाया जायेगा, और रोटी, गुड़, पपीता व नारियल आदि खिलाया जाता जायेगा, इसी दौरान हाथियों के रक्त के सैंपल लेकर जांच की जाएगी, साथ ही उनके नाखूनों की ड्रेसिंग, पेट के कीड़ों की दवा द्वारा सफाई और आवश्यकता पड़ने पर हाथी दांत की कटाई भी की जाएगी l
कान्हा के डायरेक्टर रवीन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि ये कैंप हाथियों के स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित होते हैं, इससे न केवल उन्हें शारीरिक और मानसिक आराम मिलता है, बल्कि उनमें नई ऊर्जा का संचार होता है, साथ ही यह सामाजिक प्राणी एक साथ समय बिताने का अनोखा अवसर भी पाते हैं, कान्हा नेशनल पार्क के कैम्प का आयोजन 2015 से प्रारंभ किया गया है इसमें हमारे द्वारा उपयोग में लाये जाने वाले 17 हाथियों की सेवाएं आदि की जाती है, ऐसा करने से हाथी खुद को तरोताजा महसूस करते हैं l

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment