कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ, जिला सीधी द्वारा आज सरस्वती शिशु मंदिर चौफाल में पर्यावरण संरक्षण विषय पर संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

0 306

सीधी।

कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ, जिला सीधी द्वारा आज सरस्वती शिशु मंदिर चौफाल में पर्यावरण संरक्षण विषय पर संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे विकाश नारायण तिवारी, भारतीय मजदूर संघ जिला उपाध्यक्ष, सीधी। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल आज की आवश्यकता नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी है। उन्होंने “पंच परिवर्तन” की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए बच्चों और उपस्थित जनों को संकल्प दिलाया कि—

 

1. स्वदेशी अपनाएं

 

 

2. वृक्ष बचाएं

 

 

3. नशे से दूर रहें

 

 

4. भारतीय परंपराओं को जीवन में उतारें

 

 

5. अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाएं

 

 

 

श्री तिवारी ने कहा कि यह पंच परिवर्तन न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि समाज को नई दिशा देगा।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री संदीप शर्मा, सरस्वती शिशु मंदिर के वरिष्ठ आचार्य एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेमरिया के खंड कार्यवाह ने की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन और जन-जागरूकता के लिए सामूहिक प्रयास अनिवार्य हैं तथा इस दिशा में बच्चों की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है।

 

इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर चौफाल के प्रधानाचार्य प्रभाशंकर शर्मा, विनय कुमार सिंह, संदीप तिवारी (शिक्षक), रावेंद्र सिंह, संपतलाल बैगा, खुशबू कोरी, अन्यपूर्णा मौर्य, गीता सिंह, अनामिका गुप्ता, पुष्पा सिंह एवं बृजेश कुमार पांडेय सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सहयोग और सांस्कृतिक मूल्यों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment