मोदी जी गरीबों के मसीहा और देवता तुल्य, उनका अपमान 140 करोड़ भारतीयों का अपमान, जनता देगी करारा जवाब — डॉ राजेश मिश्रा

0 335

मोदी जी गरीबों के मसीहा और देवता तुल्य, उनका अपमान 140 करोड़ भारतीयों का अपमान, जनता देगी करारा जवाब — डॉ राजेश मिश्रा

 

राहुल गांधी एवं कांग्रेस नेताओं का व्यवहार असभ्य और अक्षम्य, नहीं बर्दाश्त होगा महिलाओं का अपमान — देव कुमार

भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला फूंक कर दिया धरना

 

सीधी । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं उनके कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं स्वर्गीय पूज्य उनकी माताजी पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध स्वरूप स्थानीय मानस भवन के सामने के प्रांगण में विशाल धरना आयोजित कर, राहुल गांधी की अर्थी निकालकर पुतला दहन किया। जिसमें प्रमुख रूप से लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा, धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम और सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक की विशिष्ट उपस्थिति रही।

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उनके नेता लगातार चुनावी हार के कारण विक्षिप्त और डिस्टर्ब हो गए हैं। उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। इसलिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माताजी के लिए अभद्र शब्दों का, अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।

कांग्रेस द्वारा वोट चोरी के लगाए जा रहे इल्जाम पर सांसद डॉक्टर मिश्रा ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि बोट चोरी नहीं हुआ है, बल्कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के अरमान चोरी हो गए हैं। राहुल गांधी का आचरण असभ्य और अक्षम्य है। राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरी कांग्रेस पार्टी 90 से अधिक चुनाव हार चुकी है। मोदी जी गरीबों के मसीहा और देवता तुल्य हैं। उनका अपमान देश के 140 करोड़ देशवासियों का अपमान है। इसके लिए पूरी कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को जनता जनार्दन से माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा देश भर में होगा कांग्रेस का सफाया।

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कडे शब्दों में कांग्रेस और राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस और उनके नेताओं का कार्य ही महिलाओं का अपमान करना हो गया है। कभी महिलाओं को शराबी कहकर, तो कभी बोरे में भरने की बात कहना।

बोट चोरी पर टिप्पणी करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि वोट आम जनता का चोरी नहीं हुआ बल्कि कांग्रेस राहुल गांधी और पूरा परिवार ही जमानत पर घूम रहा है। एल आइ सी घोटाला, बोफोर्स घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, 2G घोटाला और घोटालों की सैकड़ो की लिस्ट है, जिसके कारण पूरा गांधी परिवार बैल पर घूम रहा है।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि कांग्रेस और उनके नेता अभद्र और गलत बयान बाजी से बाज आऐ अन्यथ भारतीय जनता पार्टी और देश की जनता कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के लिए कोई कोरकसर नही छोड़ेगी। इसके लिए देश की जनता कभी कांग्रेस को माफ नहीं करेगी।

 

मोदी जी के नेतृत्व में भारत बनेगा विश्व की महाशक्ति — कुंवर सिंह

धौंहनी विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह टेकाम धरने को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी एवं संपूर्ण कांग्रेस परिवार देश से माफी मांगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की महाशक्तियों का डटकर मुकाबला कर रहा है। भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। ऐसी स्थिति में जहां कांग्रेस को देश की जनता ने नकारा है वहीं कांग्रेस और उनके नेता और मर्यादित हो रहे हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस को आने वाले दिनों में इतिहास बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा।

 

रिमझिम बारिश के बीच जारी रहा धरना

 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता जी के विरुद्ध की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ आज धरना आयोजित हुआ, जिस दौरान झमाझम बारिश देखने को मिली। किंतु इस वारिस के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह, उमंग और जज्बा देखते ही बन रहा था। रिमझिम बारिश के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को आढे हाथों लिया।

 

अर्थी निकालकर राहुल गांधी का फूंका पुतला

जबरदस्त धरना प्रदर्शन के पश्चात पार्टी नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अर्थी निकालकर कांग्रेस भवन के सामने राहुल गांधी का पुतला फूंका। पुतले को मुखाग्नि महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम सोनी ने दी। इस दौरान पार्टी नेताओं ने महिलाओं का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान। राहुल गांधी माफी मांगो, माफी मांगो। महिलाओं के सम्मान में भाजपा मैदान में। नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के जबरदस्त नारे महिला मोर्चा और पार्टी नेताओं ने लगाए। धरना प्रदर्शन में हजारों की संख्या में आए हुए पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं और आम जनों के प्रति भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान और मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय ने आभार व्यापित किया और कार्यक्रम को शानदार ढंग से संपादित करने के लिए उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान , वरिष्ठ भाजपा नेता यदुनाथ सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी, बृज बिहारी लाल शर्मा, लाल चंद्र गुप्ता, जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू , अंजू केसरी, डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, अनिल पाण्डेय, संदीप द्विवेदी, सरस्वती बहेलिया, अमलेश्वर चतुर्वेदी, जिला महामंत्री अशोक पटेल, विनोद साकेत, मोतीलाल पटेल , डॉ यू के श्रीवास्तव, विश्व बंधुधर द्विवेदी, विनय सिंह चौहान, भानु पाण्डेय, जिला मंत्री लवकेश सिंह, सुनीता रानी वर्मा, ज्योति कुशवाहा, पूजा सिंह कुशराम, उर्मिला साकेत, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे , डॉक्टर मनीला सिंह चौहान, पुनीत नारायण शुक्ला, मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, सूबेदास यादव, आशीष तिवारी, राजेश द्विवेदी, योगेंद्र सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, विनोद पटेल, अनीता सिंह, प्रवीण तिवारी, राम सजीवन कचेर, के के मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, विमलेश रावत, सिद्धार्थ गौतम, शिवकुमारी जायसवाल, पुष्पेंद्र पांडे, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, नीरज मिश्रा, रजनीश शुक्ला, प्रमोद सिंह, हीरा सिंह गौड़, बुद्ध सेन साहू, संजय सिंह चौहान, जितेंद्र तिवारी, पुष्पराज सिंह चौहान, गजराज सिंह चंदेल सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और सैकड़ो कार्यकर्ता और महिला मोर्चा की बहने उपस्थित रही और धरने को संबोधित किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment