अंजानिया चौकी अंतर्गत मंडला–रायपुर मार्ग NH-30 पर बाइक सवार की ट्रॉले की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत 

0 148

अंजानिया चौकी अंतर्गत मंडला–रायपुर मार्ग NH-30 पर बाइक सवार की ट्रॉले की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)

 

मंडला जिले के अंजनिया चौकी क्षेत्र के NH 30 पर सोमवार को एक बहुत ही दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक शिक्षक बाइक से ग्राम बघरोड़ी स्कूल जा रहा था और वहीं पर कार्यरत था l

रास्ते में जैसे ही स्पीड ब्रेकर से नीचे उतरा वैसे ही ट्राला की चपेट में आ गया और मौके पर ही दर्दनाक तारीके से मौत हो गई, पुलिस ने जिसकी पहचान अंजनिया निवासी शिक्षक राजकुमार झरिया उम्र 60 वर्ष के रूप में की है, मृतक की पहचान कर पुलिस ने ट्राला चालक को हिरासत में लेकर ट्राला जप्त कर लिया है l

अंजनिया चौकी प्रभारी प्रवीण शर्मा की दी हुई जानकारी के अनुसार अंजनिया बाईपास चौराहे से लगभग 100 मीटर आगे हुई है l

ट्राला और बाइक सवार शिक्षक दोनों रायपुर की ओर जा रहे थे l स्पीड ब्रेकर में बाइक रोड से नीचे उतर गई और वापस रोड पर आते समय शिक्षक पहिया की चपेट में आ गया, हेलमेट पहनने के बावजूद भी शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई l

सूचना मिलते ही 1033 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची, और शव को अंजनिया स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया l स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर कई दिनों से पड़ी रेत के कारण बाइक फिसल गई और इतनी बड़ी घटना घट गई है l इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच में जुटी हुई है l

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment