सीधी में खाद संकट गहराया, भदौरा में 300 बोरी के लिए उमड़े 1500 किसान – मची अफरा-तफरी

0 315

सीधी में खाद संकट गहराया, भदौरा में 300 बोरी के लिए उमड़े 1500 किसान – मची अफरा-तफरी

सीधी। जिले में खाद का संकट गहराता जा रहा है। रविवार को मड़वास थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में स्थिति तब बिगड़ गई जब मात्र 300 बोरी खाद लेने के लिए करीब 1500 किसान उमड़ पड़े। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोग एक-दूसरे पर गिरते-पड़ते नजर आए और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

हालात बिगड़ते देख समिति संचालक ने पुलिस को सूचना दी। मड़वास थाने से एएसआई नारायण सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाइश देकर शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में बाद में खाद का वितरण व्यवस्थित तरीके से कराया गया।

एएसआई नारायण सिंह ने बताया कि समिति के दुकानदार से हंगामे की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया।

महीनों से जूझ रहे किसान

जिले में लंबे समय से खाद की भारी कमी बनी हुई है। मांग अधिक और आपूर्ति बेहद कम होने से किसान परेशान हैं। भदौरा गांव में शुक्रवार देर रात से ही किसान खाद के लिए लाइन में लगे रहे। जैसे ही दुकान सुबह खुली, सैकड़ों किसान एक साथ टूट पड़े और अफरा-तफरी मच गई।

किसान रामभद्र कुशवाहा ने आक्रोश जताते हुए कहा, “मैं तीन महीने से खाद के लिए भटक रहा हूं। 20-25 बार लाइन में खड़ा हुआ, लेकिन अब तक केवल तीन बोरी ही मिल पाई, जबकि नौ बोरी की जरूरत है। खाद न मिलने से मेरी फसल बर्बाद हो रही है और प्रशासन कोई मदद नहीं कर रहा।”

👉 किसानों का कहना है कि अगर जल्द ही पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो उनकी फसलें चौपट हो जाएंगी और भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment