रविवार शाम सिंगरौली जिले के बरका पुलिस चौकी क्षेत्र के अटारी गांव में बिजली गिरने से चार लोग घायल हो गए। ये सभी लोग पानी की टंकी पर काम कर रहे थे, तभी अचानक तेज गरज और चमक के साथ बिजली गिरी।
रविवार शाम सिंगरौली जिले के बरका पुलिस चौकी क्षेत्र के अटारी गांव में बिजली गिरने से चार लोग घायल हो गए। ये सभी लोग पानी की टंकी पर काम कर रहे थे, तभी अचानक तेज गरज और चमक के साथ बिजली गिरी।

घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी नृपेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई के लिए रवाना किया। घायलों की पहचान राजबहादुर सिंह (कछरा), धीरेन्द्र साहू (निगरी), रमापति और तेजबली (अटारी) के रूप में हुई है। हालांकि, सभी की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।
एसपी मनीष खत्री ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने जिस तत्परता और सहयोग की भावना से घायलों की मदद की, उसके लिए उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने न केवल मौके पर पहुंचकर प्राथमिक सहायता दी, बल्कि उन्हें अस्पताल पहुंचाने में भी तेजी दिखाई। यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान तुरंत और प्रभावी सहायता कितनी अहम होती है।