जनसुनवाई में अपर कलेक्टर ने सुनी 80 लोगों की समस्याऐ, समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश

0 341

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर ने सुनी 80 लोगों की समस्याऐ, समस्याओं के निराकरण के दिए निर्दे

 

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)

 

योजना भवन सभाकक्ष में जनसुनवाई के दौरान जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आए 80 आवेदकों की अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह ने समस्या सुनी। अपर कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदनकर्ता को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदन का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सहायक कलेक्टर आकिप खान सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

संपन्न हुई जनसुनवाई में अतिक्रमण, पेंशन, दिव्यांग सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, सीमांकन, पेयजल, हैंडपंप सुधार, बिजली बिल सहित अलग-अलग विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment