सीधी जिले में स्थित बड़ौरा शिव मंदिर का पुल गुरुवार सुबह 9 बजे क्षतिग्रस्त हो गया। पुल के बीच में बड़ा गड्डा बन गया है, जिससे लोहे की छड़ें बाहर निकल आई हैं।

0 590

सीधी जिले में स्थित बड़ौरा शिव मंदिर का पुल गुरुवार सुबह 9 बजे क्षतिग्रस्त हो गया। पुल के बीच में बड़ा गड्डा बन गया है, जिससे लोहे की छड़ें बाहर निकल आई हैं

 

लगभग 20 साल पहले बना यह पुल लगातार हो रही भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ है। गोपद नदी में आए उफान के कारण कई बार पानी पुल के ऊपर से बह गया। स्थानीय निवासी रविकांत सिंह ने बताया कि गड्ढे का आकार लगातार बढ़ रहा है।

 

बड़ौरा स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर भोलेनाथ के भक्तों का प्रमुख धाम है। साल भर यहां श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। पुल के क्षतिग्रस्त होने से भक्तों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

गोपद बनास एसडीएम राकेश शुक्ला ने बताया कि पुल पर आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया है। नए पुल के लिए डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जल्द ही मरम्मत या नवीनीकरण कार्य शुरू किया जाएगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment