प्रभारी कलेक्टर ने किया पार्क डेवलपमेंट कटरा का निरीक्षण

0 226

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)

 

प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने कटरा में बन रहे पार्क डेवलपमेंट कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान श्रेयांश कूमट ने पार्क में चल रहे कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि पार्क का निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पार्क में हरियाली, बच्चों के लिए झूले, बैठने की व्यवस्था और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा शुक्ला, एसडीओ आदित्य पांडे सहित संबंधित उपस्थित थे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment