क़स्बा शाहपुर मुक्तिधाम की समस्या को लेकर बजरंग दल ने दिया ज्ञापन

0 317

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

 

डिंडोरी — अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल जिला समित के पदाधिकारी एवं संगठन के जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र विश्वकर्मा तथा कस्बा शाहपुर ग्राम निवासियों ने मिलकर पूर्व कैबिनेट मंत्री भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे को पूर्व में की गई मांगो का ज्ञापन पुनः देते हुये मांग किया की क़स्बा मुक्तिधाम परिसर में मूलभूत सुविधाओं से वंचित लोगों के लिये जल्द रोड, बिजली पानी, नाली साफ सफाई जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं को पूरा करने की मांग की जिलाध्यक्ष ने कहा पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी डिंडोरी से ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया गया था जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा आश्वासन देते हुये जल्द से जल्द मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने कहा गया था लेकिन आज तक कोई व्यवस्था न होने के चलते विधायक ओमप्रकाश धुर्वे से जिला भाजपा कार्यालय में मिलकर संगठन एवं ग्रामवासियों ने पुनः मांग की जिसमें विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने मामले में तुरंत कार्यवाई करने की बात कही है

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment