सीधी पुलिस में ICJS प्रणाली की समीक्षा बैठक सम्पन्न, डिजिटल ऐप्स के उपयोग पर जोर

0 494

सीधी।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में आज पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के नेतृत्व में ICJS (इंटर ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम) प्रणाली को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव, डीएसपी अमन मिश्रा, परिवीक्षाधीन डीएसपी सुजीत कड़वे, नवनियुक्त डीएसपी शुभम जैन सहित जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी, असूचना संकलन आरक्षक, सीसीटीएनएस ऑपरेटर, समंस-वारंट मददगार और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

 

ICJS व डिजिटल ऐप्स के उपयोग पर निर्देश

 

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ICJS प्लेटफ़ॉर्म का पूर्ण रूप से उपयोग हो। उन्होंने कहा कि अब E-साक्ष्य, E-प्रॉसीक्यूशन और E-रक्षक ऐप्स ICJS से एकीकृत हैं, इसलिए –

 

लंबित समंस व वारंट की तामीली,

 

एमएलसी एवं पीएम रिपोर्ट अपलोड,

 

डिजिटल साक्ष्य प्रबंधन व अभियोजन समन्वय

निर्धारित समयसीमा में किया जाए।

 

 

पुलिस अधीक्षक के प्रमुख निर्देश

 

1. E-FIR और जीरो FIR पर त्वरित कार्रवाई की जाए।

 

 

2. डिजिटल समंस/वारंट तामीली का नियमित निरीक्षण हो।

 

 

3. ऑनलाइन एमएलसी व पीएम रिपोर्ट समय पर संधारित की जाए।

 

 

4. BAMS के माध्यम से केस डायरी समय पर उच्च न्यायालय भेजी जाए।

 

 

5. अवैध शराब व नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

 

 

6. असूचना संकलन हेतु थाना स्तर पर रजिस्टर तैयार कर जानकारी दी जाए।

 

 

 

पारदर्शी पुलिसिंग की दिशा

 

डॉ. रविंद्र वर्मा ने कहा कि डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म का अधिकतम उपयोग पुलिसिंग को पारदर्शी, प्रभावी और जन-केंद्रित बनाएगा। ICJS से जुड़े ऐप्स विवेचना और न्यायिक प्रक्रिया को तेज़ और व्यवस्थित करने में सहायक सिद्ध होंगे।

 

 

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment