जल जीवन मिशन का पानी बर्बाद, उचित संरक्षण के अभाव में जल जीवन मिशन का पानी बह रहा नालियों में

बीना /सोनभद्र – बीना – जल जीवन मिशन के तहत ग्राम जमशीला में हर घर को नल से जल पहुंचाया गया है। लेकिन उचित रखरखाव के अभाव में पीने का पानी नालियों में बह रहा है।
मिशन का लक्ष्य है कि हर ग्रामीण घर को प्रतिदिन 55 लीटर शुद्ध पेयजल मिले। ग्रामीणों का कहना है कि वे समस्या की शिकायत करते हैं। लेकिन समय पर कोई सुनवाई नहीं होती। इसलिए पानी लगातार बर्बाद हो रहा है।
जूनियर इंजीनियर का कहना है कि सभी घरों में नल कनेक्शन दिए गए थे। अब अगर कोई नल टूट जाता है या खराब हो जाता है, तो उसे बदलने की जिम्मेदारी घर के मालिक की है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार नागरिक होने के नाते ग्रामीणों को भी पानी की बर्बादी रोकने में सहयोग करना चाहिए।