सीधी पुलिस ने 24 घंटे में लूट का किया खुलासा – तीन आरोपी व एक नाबालिग गिरफ्तार, लूटी गई संपत्ति बरामद

0 525

सीधी। पुलिस  ने महज 24 घंटे के भीतर लूट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों एवं एक विधि के प्रतिकूल बालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, नगदी और मारपीट में प्रयुक्त पाइप भी बरामद कर लिया है।

 

घटना

21 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे फरियादी मुनेश रावत व उसके साथी अजय रावत हाथीखाड़ शिव मंदिर पुल के पास पहुंचे ही थे कि चार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज व मारपीट की। बदमाशों ने दोनों से मोबाइल, ₹500 नकद और मोटरसाइकिल (Splendor MP-53 ZB 8552) लूट ली।

 

गिरफ्तारी और खुलासा

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से मुख्य आरोपी ज्ञानेन्द्र सिंह उर्फ भोला को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने साथी राहुल यादव, रोहित उर्फ विकास सिंह कोलाड़ी और एक नाबालिग के साथ घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

 

बरामदगी

 

ज्ञानेन्द्र सिंह से – मोबाइल व सिम

 

रोहित सिंह से – मोबाइल व सिम

 

राहुल यादव से – ₹500 नगद व पाइप

 

मोटरसाइकिल – ग्राम करौदिया टोला के पास झाड़ियों से बरामद

 

 

आगे की कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि नाबालिग को बाल न्यायालय सीधी भेजा गया।

 

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल, एएसआई राजमणि अहिरवार, प्रधान आरक्षक तिलकराज सिंह, रणबहादुर सिंह, आरक्षक बालेन्द्र सिंह और साइबर सेल से प्रदीप मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment