दरगाह के सामने गंदगी और शराबियों का अड्डा, लोगो का निकलना हुआ मुश्किल

ललितपुर/मड़ावरा।
क़स्बा मड़ावरा स्थित बाबा मस्तानशाह दरगाह और कब्रिस्तान के सामने अंडे, सब्जी व चाट के ठेलों से गंदगी फैल रही है। स्थिति यह है कि दरगाह और कब्रिस्तान के सामने स्थित देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानों से शराब लेकर लोग सीधे इन ठेलों पर आते हैं और यहीं शराब पीते हैं। शराबियों द्वारा खाली बोतलें और डिब्बे सड़क पर ही फेंक दिए जाते हैं, जो उड़कर कब्रिस्तान तक पहुंच जाते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शराबियों की हरकतों से दरगाह व कब्रिस्तान क्षेत्र के आसपास बेहद गंदा माहौल बन गया है। नशे में धुत लोग अक्सर राहगीरों से गाली-गलौच कर शांति भंग करते हैं। इससे खासतौर से मुस्लिम समाज में गहरी नाराज़गी है।
गंभीर हालात से परेशान नागरिकों ने थाना समाधान दिवस में पहुंचकर उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने दरगाह के सामने से अंडे, चाट और सब्जी के ठेले हटाने व शराबियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन सौंपने वालों में अजीज खां नाजा, अनीश खान, आबिद खान, तौहीद खान, वाहिद खान, मु. जाकिर मंसूरी, सहबाज खान, मु. जाबिद मंसूरी, आरिफ खान, नसीम खान, शाह, सद्दाम, शाहिद खान, राशिद खान, समीम खान सहित कई लोग मौजूद रहे।
✍️ ब्यूरो चीफ़ – प्रवीण जैन