यूपी में खाद कि किल्ल्त, सोनभद्र में AAP का विरोध प्रदर्शन, किसानों को तत्काल खाद उपलब्ध कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में खाद की भारी किल्लत से किसान परेशान हैं। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने शनिवार को सोनभद्र में बढ़ौली चौक से तहसील मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज तक प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों पर किया गया।
जिला अध्यक्ष रमेश गौतम ने कहा कि खेती के मौसम में किसानों को खाद उपलब्ध न कराना उनकी आजीविका पर सीधा प्रहार है। किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विवेक पांडे ने कहा कि किसान बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
आम आदमी पार्टी ने कई मांगें रखी हैं। इनमें किसानों को तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता, खाद वितरण में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर रोक शामिल हैं। साथ ही बोआई से वंचित किसानों के लिए विशेष सहायता पैकेज की मांग की गई है।
प्रदर्शन में संगठन प्रभारी नीरज पांडे, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दुर्गा देवी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष केवल कुशवाहा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह प्रदेशव्यापी आंदोलन सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर किया गया।संगठन प्रभारी नीरज पांडे और ज्योति जंग सिंह, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दुर्गा देवी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष केवल कुशवाहा,समीर खान, दिनेश पटेल, अनवर अली, प्रेमनाथ कन्नौजिया, शिवम सिंह घमड़ी, कमला प्रसाद, शंभू नाथ, संरक्षक राजेंद्र मौर्या, श्रीकांत तिवारी, राजेश कुमार, शैल कुमारी, विनय पांडे, धर्मेंद्र पांडे, सुभाष, रविन्द्र पटेल,सुरेंद्र पटेल आदि शामिल रहे।