हार्ट एवं किडनी की सेहत पर भारी खतरा! एल्युमिनियम के बर्तनों से खाने में घुल रहा जहर

0 333

रिपोर्ट (राकेश शर्मा) खाना बनाने वाले बर्तनों से सेहत पर बहुत गहरा असर पड़ता है । रिसर्च और USFDA रिपोर्ट के अनुसार कुछ इंडियन बर्तनों से सीसा खाने में मिलकर दिमाग, किडनी और हार्ट को नुकसान पहुंचा सकता है! बर्तनों पर हुईं कई रिसर्च में ये बात सामने आई है!बर्तन बनाने मे इस्तेमाल होने वाले मेटल में काफी ऐसे केमिकल इस्तेमाल होते हैं या उनसे निकलते हैं जिससे हमारी सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है!

यूएसएफडीए ने साफ किया कि इन बर्तनों में एल्युमिनियम, पीतल और उनके मिश्रण से खाना पकाने पर सीसा निकल सकता है जिससे खाना जहर बन सकता है! सीसा एक टॉक्सिक हैवी मेटल है जो शरीर में जमा होकर लंबे समय तक नुकसान करता है! जब इन बर्तनों में हम खाना बनाते हैं तो खाने में मिल जाता है और खाने की जरिए ये धीरे-धीरे शरीर में जमा होने लगता है! 

 खासतौर पर एसिडिक फूड्स में एल्यूमिनियम बर्तनों से रिसाव बढ़ सकता है! किचन में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों में सीसा जैसी हानिकारक धातु का ध्यान रखना बेहद जरूरी है!समय रहते सावधानी अपनाकर एनीमिया, किडनी की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट जैसी गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment