मध्यप्रदेश में किसानों की सबसे बड़ी समस्या – खाद की किल्लत, खेतों में बोवनी पर संकट

मध्यप्रदेश सीधी / में किसान इस समय सबसे भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। बरसात के सीजन में बोवनी का काम तेजी से चल रहा है, लेकिन खाद की किल्लत ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। कई जिलों में सहकारी समितियों और कृषि आदान केंद्रों पर खाद नहीं मिलने से किसान लाइन में खड़े होकर लौटने को मजबूर हो रहे हैं। समय पर खाद न मिलने से फसलों की बुवाई और उत्पादन पर बड़ा असर पड़ सकता है।
किसानों का कहना है कि बार-बार समितियों के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें खाद उपलब्ध नहीं हो रहा, जिससे खेती-किसानी पर संकट गहराता जा रहा है। वहीं कृषि विभाग का दावा है कि जल्द ही खाद की आपूर्ति दुरुस्त कर दी जाएगी।
👉 किसान संगठन मांग कर रहे हैं कि सरकार तत्काल खाद वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि बुवाई का समय खराब न हो और किसान राहत महसूस कर सकें।