पर्यावरण संरक्षण एवं इको फ्रेंडली गणेश उत्सव मनाने का संकल्प

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान
पर्यावरण संरक्षण महा अभियान के अंतर्गत माटी गणेश सिद्ध गणेश योजना पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अध्यक्ष मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की संकल्पना के आधार पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद समाज में इको फ्रेंडली गणेश उत्सव मनाने हेतु अभियान चला रहा है। अभियान के अंतर्गत 20 अगस्त को विकासखंड सीधी के जनपद सभागार में प्रस्फुटन नवांकुर एवं समाज कार्य स्नातक एवं परास्नातक के छात्रों की कार्यशाला आयोजित कर मिट्टी के गणेश जी बनाकर प्रतिमा स्थापित करने हेतु प्रेरित किया गया। वहीं दिनांक 21 अगस्त 2025 को विकासखंड सिहावल के बहरी मंगल भवन में कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ो की संख्या में प्रतिभागियों ने सम्मिलित होकर मिट्टी के गणेश जी बनाना सीखने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं इको फ्रेंडली गणेश उत्सव मनाने का संकल्प लिए।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)