ललितपुर में चकबंदी कार्य की समीक्षा बैठक, डीएम ने दिए तेजी लाने के निर्देश

ललितपुर —
जिलाधिकारी ललितपुर @DMLalitpur एवं चकबंदी आयुक्त @AmanDeepDuli ने चकबंदी कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में निर्देश दिए गए कि जनपद में चकबंदी कार्य को गति प्रदान की जाए और किसानों से संबंधित सभी चकबंदी परिवादों की ससमय सुनवाई कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
डीएम ने स्पष्ट कहा कि चकबंदी का कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा होना चाहिए ताकि कृषकों को अधिक सुविधा मिल सके।
📍ललितपुर से प्रवीण जैन की रिपोर्ट
—