अवैध रेत परिवहन पर पुलिस का शिकंजा, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित माल जब्त

सिंगरौली। अवैध रेत परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी सासन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक बिना नम्बर लाल रंग का महिन्द्रा यूवो 275 DI ट्रैक्टर-ट्रॉली जिसमें लगभग ₹5,000 की अवैध रेत लदी हुई थी, जब्त कर ली। वाहन व माल की कुल कीमत करीब ₹6,05,000 आँकी गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर श्री पी.एस. परस्ते के नेतृत्व में की गई। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अशोक सिंह परिहार एवं थाना प्रभारी बैढ़न के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी सासन उप निरीक्षक संदीप नामदेव के नेतृत्व में टीम ने ग्राम काम पुल के पास छापेमारी की।
अवैध रेत परिवहन में लिप्त अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2), 317(5) BNS एवं 4/21 खान-खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
टीम का योगदान
कार्रवाई में उप निरीक्षक संदीप नामदेव, प्रधान आरक्षक हेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक लल्लू सिंह, आरक्षक राजकुमार शाक्य एवं आरक्षक जितेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।