थाना सरई पुलिस की बड़ी सफलता — “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत तीन नाबालिक अपहृता सकुशल बराम

0 2,816

सिंगरौली 14 अगस्त 2025

पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्राप्त निर्देशों के तहत चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान में, सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा एसडीओपी देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरई निरीक्षक जितेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में गठित टीम ने तीन नाबालिकाओं को सकुशल बरामद किया।

  • मामला 1: फरियादी अरविन्द कुमार बसोर की नाबालिक पुत्री (परिवर्तित नाम – सोनू, उम्र लगभग 14 वर्ष) 24/07/2025 को लापता।
  • मामला 2: फरियादी राजेश बसोर की नाबालिक पुत्री (परिवर्तित नाम – नैना, उम्र लगभग 17 वर्ष) 26/07/2025 को लापता।
  • मामला 3: फरियादी श्यामा रावत की नाबालिक पुत्री (परिवर्तित नाम – पूजा, उम्र लगभग 15 वर्ष) 12/08/2025 को लापता।

अपराध क्रमांक 484/25, 489/25, 534/25 धारा 137(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर, पुलिस टीम ने तत्परता से खोजबीन शुरू की। मुखबिर सूचना एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर, नैना और सोनू को हावड़ा (कोलकाता, पश्चिम बंगाल) से तथा पूजा को थाना सरई क्षेत्र से दस्तयाव कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।

टीम में सराहनीय भूमिका
निरी. जितेन्द्र सिंह भदौरिया, उपनिरी. सूर्यपाल सिंह, उपनिरी. लालमणि साकेत, सउनि गुलराज सिंह, म.सउनि संतोषी सिंह, प्रआर. रामनिरजन बैस, प्रआर. हरिभजन सिंह, आर. अशोक यादव, आर. तेजभान सिंह, आर. तेज प्रताप उइके, अंकित शुक्ला, राहुल यादव, आर. योगेश विश्वकर्मा, महिला आर. कमला दुबे।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment