सेवा मेरा योगदान के तहत खरगहना में स्वच्छता अभियान

रिपोर्टर -सोहन श्याम
बजाग-खरगहना, जिला डिंडोरी। आज दिनांक 02/10/2026 को सेवा मेरा योगदान अभियान के अंतर्गत ग्राम खरगहना स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था, मेंटर्स एवं प्रस्फुटन समिति के सदस्यों तथा ग्रामवासियों ने सहभागिता करते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की।
कार्यक्रम में जन अभियान परिषद् की विकासखण्ड समन्वयक श्रीमती अंजू दुबे ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने ग्रामवासियों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सरपंच श्री घनश्याम सरैया सहित ग्रामवासियों ने स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।