9 साल बाद 700 किमी दूर से नाबालिग बरामद – मझौली पुलिस की बड़ी सफलता, 5 गुमशुदा दस्तयाब

0 414

 

सीधी। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, एसडीओपी आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक विशाल शर्मा के नेतृत्व में मझौली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने 9 वर्ष से लापता एक नाबालिग किशोरी सहित चार अन्य बालिग गुमशुदाओं को सकुशल बरामद किया।

 

9 साल से लापता किशोरी 700 किमी दूर मिली

वर्ष 2016 में थाना मझौली में परिजन की रिपोर्ट पर किशोरी के गुम होने का मामला दर्ज हुआ था। लंबे समय तक तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला और उस पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया। हाल ही में मिली सूचना पर पुलिस ने किशोरी को कासगंज (उत्तर प्रदेश) से बरामद कर वैधानिक कार्यवाही के बाद परिजनों को सुपुर्द किया।

 

चार अन्य गुमशुदाओं की बरामदगी

इसी अभियान में चार बालिग गुमशुदाओं को अलग-अलग स्थानों — गोरखपुर, अयोध्या (उत्तर प्रदेश) और मनगवा (रीवा, म.प्र.) से दस्तयाब किया गया।

 

टीम का योगदान

कार्रवाई में थाना प्रभारी विशाल शर्मा, सउनि अरुण सिंह, सउनि कमलेश त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक अनूप पेंड्रो, शंकर सिंह परिहार, आरक्षक प्रभात चंदेल, जितेंद्र बघेल, साइबर सेल सीधी के प्रधान आरक्षक आनंद कुशवाहा, आरक्षक प्रदीप मिश्रा और आरक्षक कृष्ण मुरारी द्विवेदी का अहम यो

गदान रहा।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment