डिंडोरी जिले के बजाग मुख्यालय अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवाही,सरकारी अस्पताल बना लूट का अड्डा

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट,
डिंडोरी जिले के बजाग मुख्यालय अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवाही बना लूट का अड्डा,निजी अस्पताल की तर्ज पर सरकारी अस्पताल में हर इंजेक्शन के लिए ली जा रही शुल्क ,इलाज के नाम पर मरीजों से ऐंठे जा रहे मोटी रुपए, चार दिन से अस्पताल में भर्ती एक मरीज से बतौर इलाज के नाम पर लिए गए चार हजार रुपए मरीज के परिजन ने डॉक्टर पर लगाए पैसे लेने का आरोप बीमार बच्चे के माता पिता ने खेत गिरवी रख कर दिए डाक्टर को पैसे अनेक लोगों ने लगाए डाक्टर पर पैसे लेकर इलाज करने का आरोप मौके पर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते ने समझाईस देते हुए कहां कि मामला को बड़ी गम्भीरता से लेते हुए बोले जांच का विषय है जांच होगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जावेगी।