बिजली विभाग की मनमानी, स्मार्ट मीटर बना आम जनता के लिए परेशानी,

0 301

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)

इन दिनों मंडला शहर और आसपास के गांवों में स्मार्ट मीटर को लेकर आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है l

स्मार्ट मीटर लगने से गरीब और मजदुर वर्ग के लोग बहुत ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं, जहां साधारण मीटर में लोगों के घरों का भी बिजली बिल 100 से 200 रुपए आता था वहीं अब स्मार्ट मीटर लगने के बाद वही बिल 1500 से 2000 के बीच आ रहा है l

स्मार्ट मीटर के हाल देखकर जनता में आक्रोश उमड़ रहा है और हर दिन लोग स्मार्ट मीटर की शिकायत लेकर मंडला कलेक्टर ऑफिस पहुंच रहे हैं l

लेकिन सरकार द्वारा जनता के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, इसलिए आक्रोश से भरी जनता आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरने को तैयार है l वही स्थानीय लोगों ने कहा कि क्या यही सरकार के अच्छे दिन हैं l

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment