पीएम श्री नवोदय विद्यालय चुरहट में योग के विशेष सत्र का हुआ आयोजन

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट जिला सीधी (मध्य प्रदेश) के प्राचार्य डॉ डी के त्रिपाठी के निर्देशन में विद्यालय में इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास बाबत अध्ययन अध्यापन में पीएम श्री योजना के अंतर्गत स्किल टीचर्स ट्रेनर, कोच, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक डांस, सेल्फ डिफेंस बालिकाओं और साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में विशेष योग्यता रखने वाले कोच और शिक्षकों को बुला करके रिमेडियल टाइम टाइम टेबल में स्किल एजुकेशन के साथ-साथ डांस और तबले की कोचिंग के लिए मुर्धन विद्वान ट्रेनर को इंटरव्यू के माध्यम से सिलेक्ट कर फाइनल से टॉप सिलेक्टेड कंडीडेट से ट्रेनिंग दिलाई जा रही है । दिनांक 10-08-2025 रविवार अवकाश के दिन भी स्पेशल टाइम टेबल के अंतर्गत विद्यार्थियों को योगा का विशेष सत्र का प्रशिक्षण श्री प्रदीप कुमार मिश्रा “योगगुरु” एमo एo योगा अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा (मध्य प्रदेश) एवं टी जी टी फिजिकल एजुकेशन श्रीमती सुचिता सिंह द्वारा दिया गया है । अभिभावकों द्वारा पूरा सहयोग रहा रक्षाबंधन पर घर लेजाने छुट्टी बाबत, छठी क्लास के न्यू एडमिशन के कुछ विद्यार्थियों को छोड़कर स्टडी के महत्व को ध्यान में रखते हुए बहुत कम विद्यार्थियों को अवकाश दिया गया । 11 अगस्त 2025 से 13 अगस्त 2025 तक यूनिट टेस्ट एवं फॉर्मेटिव एसेसमेंट 2 रखा गया है। अच्छे नंबर प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों के लिए प्राचार्य के तरफ से बहुत-बहुत अग्रिम शुभकामनाएं।