सीधी जिले के ‎सिहावल में पंचायत उन्नति सूचकांक 1.0 की कार्यशाला आयोजित

0 276

सीधी जिले के जनपद पंचायत सिहावल के सभागार कक्ष में दिनांक 08.08.2025 दिन शुक्रवार को पंचायत उन्नति सूचकांक 1.0 के कार्यशाला का आयोजन किया गया। पंचायत उन्नत सूचकांक के लिए जिले से आए मास्टर ट्रेनर व जिला समन्वयक आरजीएसए कमलेश प्रसाद द्विवेदी के द्वारा पीएआई 1.0 के विमोचन एवं प्रचार प्रसार करते हुए पंचायत उन्नत सूचकांक के अद्यतन पंचायत उन्नत सूचकांक वेबसाइट के बारे में बताया गया एवं अन्य जानकारियां ग्राम पंचायत सचिव सरपंच जिला अधिकारियों जनपद अधिकारियों एवं जिला पंचायत के अधिकारी/कर्मचारी के समक्ष प्रदर्शित किया गया। कार्यशाला में अच्छा कार्य करने हेतु पंचायत उन्नत सूचकांक के आधार पर वित्त वर्ष 23- 24 में ए एवं ए प्लस कैटिगरी में आने हेतु सभी को प्रेरित किया गया। मुख्य रूप से यह कार्यक्रम जिले के आरजीएसए, डी पी एम अजय गुप्ता के नेतृत्व में किया जा रहा है। 

कार्यशाला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिहावल सुश्री रश्मि पांडेय, बीपीओ कामता तिवारी, एपीओ नरेगा अजय द्विवेदी, बीसी अरुण पाठक, बीसी आरजीएसए सोमिल तिवारी, अमर द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment