सीधी जिले के जनपद मझौली में पंचायत उन्नत सूचकांक की कार्यशाला आयोजित

सीधी जिले के जनपद मझौली सभागार में 7 अगस्त 2025 को पंचायत उन्नत सूचकांक 1.0 की कार्यशाला किया गया जिसमें मझौली जनपद से उच्च श्रेणी स्कोर में आए 10 ग्राम पंचायत को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यशाला में पंचायत उन्नति सूचकांक के मास्टर ट्रेनर जिला कार्यक्रम प्रबंधक अजय कुमार गुप्ता एवं जिले के एडिशनल सीईओ धनंजय मिश्रा के द्वारा पंचायत उन्नति सूचकांक 1.0 के बारे में ग्राम पंचायत के सचिव सरपंच को अवगत कराने के साथ ही पंचायत उन्नत सूचकांक 2.0 में किए जाने वाले एंट्री की जानकारी भी दी गई। सभी टॉप 10 ग्राम पंचायत को पुरस्कार प्राप्ति हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में जनपद सीईओ, जिले से मास्टर ट्रेनर जिला कार्यक्रम प्रबंधक अजय कुमार गुप्ता, विकासखंड से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के विकासखंड नितिन तिवारी एवं जनपद के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।