जनपद पंचायत सीधी में उन्नति सूचकांक 1.0 कार्यशाला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 10 ग्राम पंचायतों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित,

0 174

जनपद पंचायत सभागार सीधी में दिनांक 8 अगस्त 2025 को “पंचायत उन्नति सूचकांक 1.0” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनपद पंचायत की 10 उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों को पंचायत उन्नत सूचकांक में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। जनपद पंचायत सीधी से पनवार चौहानन, पटेहरा खुर्द,भेलकी खुर्द, बरिगवां,गांधीग्राम, जमोड़ी सेंगरान,देवगढ़,पनवार बघेलान,जमोड़ी कला एवं ऐंठी 10 ग्राम पंचायत चयनित थीं। जनपद पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंदूलाल पनिका के द्वारा पंचायतों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पंचायत उन्नति सूचकांक 1.0 के तहत ग्राम पंचायतों के मूल्यांकन और उन्हें पुरस्कृत करने का यह प्रयास ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाला साबित हो रहा है। इस कार्यशाला ने यह दर्शाया कि ग्राम पंचायतें न केवल प्रशासनिक रूप से मजबूत हो रही हैं, बल्कि विकास के नए मानक भी स्थापित कर रही हैं।

 

   कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार,जनपद सदस्य नीतू संदीप सिंह चौहान,वंशराखन सिंह,उमाशंकर यादव,विनोद सिंह परिहार एवं जनपद पंचायत से मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंदूलाल पनिका, जनपद पंचायत के खण्ड पंचायत अधिकारी उमेश सोनी मनरेगा शाखा से एपीओ दिनेश गौतम, प्रधानमंत्री आवास शाखा से राजेंद्र मिश्रा एवं अनिल सिंह स्वक्ष भारत मिशन से रमाकांत यादव,अन्य समस्त जनपद स्तरीय लाइन डिपार्टमेंट के कर्मचारी एवं राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबन्धक अजय कुमार गुप्ता,जनपद पंचायत सीधी से ब्लॉक समन्वयक विवेक मिश्रा,कंप्यूटर ऑपरेटर दिवाकर सिंह जनपद पंचायत सीधी के समस्त कर्मचारी, समस्त पीसीओ, एडीओ एवं कंप्यूटर ऑपरेटर एवं सभी चयनित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव, ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष के द्वारा प्रतिभागियों को आभार व्यक्त किया गया एवं आगे अच्छा कार्य करने हेतु पंचायत उन्नत सूचकांक के आधार पर आगामी वित्त वर्ष में ए एवं ए प्लस कैटिगरी में आने हेतु सभी को प्रेरित किया गया। कार्यशाला के अंत में सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हर घर तिरंगा अभियान गतिविधि के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment