हर घर तिरंगा अभियान स्वच्छता के साथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन जिला सीधी के तत्वावधान में एक पेड़ मां के नाम एवं हर घर तिरंगा अभियान स्वच्छता के साथ कार्यक्रम के अंतर्गत गोपाल दास मंदिर प्रांगण में मातृ शक्तियों की उपस्थिति में जागरूकता रैली एवं पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के अध्यक्ष एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मंशा अनुसार समाज के प्रत्येक व्यक्ति एवं मातृ शक्तियों के बीच में इस कार्यक्रम को पहुंचाकर जन-जन का कार्यक्रम बनाने हेतु जन अभियान निरंतर कार्य कर रहा है। आज के कार्यक्रम में आम आवला बेल अमरूद कटहल सहजन के पौधे का रोपण किया गया। कार्यक्रम में रश्मि दिव्यांग सेवा समिति तथा आयुष्मान कला समिति से क्रमशः विनय तिवारी एवं अजीता द्विवेदी उपस्थित रहे। परामर्शदाता अजीत वर्मा एवं भारी संख्या में मातृ शक्तियों उपस्थित रहे।