सीधी जिले में औसत वर्षा 965.1 मि.मी. दर्ज,सर्वाधिक वर्षा मझौली में

0 313

 

अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 09 अगस्त को सीधी जिले में 33.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। तहसील रामपुर नैकिन में 23.5 मि.मी., चुरहट 125.0 मि.मी., गोपद बनास में 37.2 मि.मी., सिहावल में 3.0 मि.मी., बहरी में 5.6 मि.मी., मझौली में 16.0 मि.मी. और कुसमी में 23.3 मि.मी. वर्षा हुई है।

 उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक 965.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। 01 जून से 09 अगस्त तक तहसील मझौली में सर्वाधिक वर्षा 1072.0 मि.मी. दर्ज की गई है। तहसील रामपुर नैकिन में 796.3, चुरहट में 925.0, गोपद बनास में 918.6, सिहावल में 1060.6, बहरी में 1039.1 मि.मी. और कुसमी में 943.8 मि.मी. औसत वर्षा हुई है जबकि गतवर्ष इसी अवधि में जिले में 656.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई थी। गतवर्ष की तुलना में इस वर्ष 309 मि.मी. औसत वर्षा अधिक हुई है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment