किसान भाई यूरिया की जगह नैनो यूरिया का प्रयोग करें-उप संचालक कृषि,सीधी जिले के किसानों के लिए खाद की आपूर्ति के प्रयास जारी
उपसंचालक कृषि राजेश सिंह चौहान ने जानकारी देकर बताया कि सीधी जिले में बोनी का कार्य लगभग 85 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। वर्षाकाल प्रारम्भ से (खरीफ 2025) में अभी तक कुल 9653 मे.टन उर्वरक का वितरण किया जा चुका है जो कि पिछले खरीफ 2024 के मुकाबले अभी तक लगभग 1100 मे.टन ज्यादा है। गत दिवस चम्वल फर्टिलाइजर कम्पनी से 275 मे.टन यूरिया प्राप्त हुआ जिसमें 96 मे.टन यूरिया मार्कफेड अमिलिया गोदाम को प्राप्त हुआ जिसके वितरण के लिये तीन काउन्टर संचालति कर किसानों को वितरण कराया गया। साथ में काम्प्लेक्स उर्वरक 20ः20ः0ः13 जिसका मूल्य 1400 रुपये प्रति बैग निर्धारत कीमत पर विक्रय किया गया। वर्तमान में धान फसल में नाइट्रोजन की आवश्यकता होती है, जिसके लिये यूरिया के स्थान पर नैनो यूरिया का किसान भाइयों को उपयोग करने की सलाह दी जाती है, नैनो यूरिया 500 एम.एल. की एक बॉटल एक एकड़ के लिये पर्याप्त है, जिसकी कीमत 225 रुपये प्रति बॉटल है, नैनो यूरिया 5 एम.एल. प्रति लीटर पानी के साथ मिला कर फसल में छिड़काव करने से बहुत अच्छा परिणाम प्राप्त होता है।
उन्होंने किसान भाइयो को सलाह दी है कि फसल में फोलियर स्प्रे पत्तियों में अधिक से अधिक स्प्रे का उपयोग करें। नैनों यूरिया का स्प्रे 25 से 30 दिन में प्रथम स्प्रे एवं दूसरा स्प्रे 50 से 55 दिन में करे,