उद्घाटन के इंतजार में नया पुल बंद, रक्षाबंधन पर 5-6 घंटे जाम में फंसी जनता — पानी के लिए तरसते रहे लोग

0 725

 

सीधी, मध्यप्रदेश | बहरी से अमिलिया सोन जोगदहा पुल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन उद्घाटन न होने से इसे यातायात के लिए नहीं खोला गया। रक्षाबंधन के दिन इस देरी का खामियाज़ा हजारों यात्रियों को भुगतना पड़ा, जब पुराने, क्षतिग्रस्त पुल पर भीषण जाम लग गया।

त्योहार पर बहनों के राखी बांधने के लिए निकले भाई और परिजनों को 5 से 6 घंटे तक सड़क पर ही फंसे रहना पड़ा। जाम में फंसी गाड़ियों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बेहद परेशान दिखे। हालात इतने खराब हो गए कि कई लोग पीने के पानी के लिए भी तरसते रहे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब प्रशासन और नेताओं को पहले से पता था कि पुराना पुल जर्जर है और त्योहारों में यातायात का दबाव बढ़ेगा, तो नए पुल को तुरंत खोलना चाहिए था। लेकिन उद्घाटन की औपचारिकता के इंतजार ने रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार की खुशियों में खलल डाल दी और जनता को घंटों की परेशानी झेलनी पड़ी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment