हर घर तिरंगा,हर घर स्वच्छता, के तहत जल गुणवत्ता परीक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन,

0 267

सभाकक्ष बीजाडांडी में पानी जांच का दिया गया प्रशिक्षण

 

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)

कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं पीएचई के कार्यपालन यंत्री मनोज भास्कर मार्गदर्शन में जनपद पंचायत बीजाडांडी के सभाकक्ष में जल गुणवत्ता परीक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती बसंती दुबे की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड मंडला द्वारा विकासखंड बीजाडांडी की 42 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायकों एवं पेसा मोबीलाइजर को पानी गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में उमा गणेश लोधी (समन्वयक क्षमता निर्माण एवं प्रशिक्षण) द्वारा फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से पानी में उपलब्ध 10 प्रकार के तत्वों फ्लोराइड, पीएच, आयरन, नाइट्रेट, अमोनिया, क्लोराइड, टर्बिडिटी, अल्कालिनिटी, हार्डनेस एवं क्लोरीन की जांच करना सिखाया गया। साथ ही समस्त ग्राम पंचायतों के पेयजल स्त्रोतों के पानी की जांच हेतु विभाग द्वारा फील्ड टेस्ट किट, जीवाणु परीक्षण हेतु एच 2 एस वॉयल्स एवं पानी के उपचार हेतु जर्मेक्स वितरण किया गया। प्रशिक्षण में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से सहायक यंत्री आशुतोष गुप्ता, उपयंत्री मुकेश दोहरे एवं सभी सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment