मुख्यमंत्री डॉ यादव का मंडला दौरा, कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने किया निरीक्षण 

0 312

 

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मंडला दौरे की तैयारियों के संबंध में कलेक्‍टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सचकोला, अपर कलेक्टर राजेंद्र सिंह, एसडीएम श्रीमति सोनल सिडाम एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हेलीपेड एवं आरडी कालेज कार्यक्रम स्‍थल में तैयारियों का निरीक्षण किया।

 

प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर कलेक्टर

द्वारा हेलीपैड,साथ ही वाहनों के चिन्हित पार्किंग स्थलों का भी भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति,अग्निशमन, पेयजल, विद्युत व्यवस्था आदि के समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment