पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन भरे जा रहे आवेंदन,

कक्षा 6वी के लिए अंतिम तिथि 13 अगस्त तथा कक्षा 9 एवं 11 के लिए 23 सितम्बर,
सत्र 2026-27 नवोदय विद्यालय कक्षा 06, 09वीं एवं 11वीं में एडमिशन हेतु प्रवेश परीक्षा के फॉर्म ऑन लाइन भरे जा रहे हैं। कक्षा 6वीं का अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025 थी, जो बढ़कर 13 अगस्त 2025 हो गई है। 9वीं और 11वीं के लिए 23 सितम्बर 2025 तक आवेदन पत्र भरे जा सकेंगे। प्रभारी प्राचार्य डॉ डीके त्रिपाठी और सुधीर सरोज न वि प्रवेश परीक्षा प्रभारी द्वारा दिनांक 31-07-2025 को जिले के कई नोडल विद्यालयों में प्रचार -प्रसार कर फार्म बढ़ाने के लिए शासकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटपरा सीधी और सीनियर सेकेंडरी स्कूल कमर्जी सीधी के स्टाफ और स्टूडेंट ने विद्यालय के प्रति एडमिशन के लिए उत्साह जताया और अधिक से अधिक फॉर्म भरने के लिए आश्वासन दिया। अंग्रेजी शिक्षक ज्ञानेंद्र सिंह नवोदय विद्यालय चुरहट के ही एल्यूमिनी है, उन्होने बताया कि इस स्थान पर शिक्षा के क्षेत्र में जो सहयोग प्रदान कर रहे हैं उसका श्रेय पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट जिला सीधी मध्य प्रदेश का है। समस्त स्टाफ और प्रदीप सिंह प्रभारी प्राचार्य ने भी विद्यार्थियों को अधिक से अधिक फॉर्म भरने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद नोडल विद्यालय कमर्जी का विजिट किया जिसमें सभी स्टाफ प्राचार्य के सानिध्य में विद्यार्थियों का अधिक से अधिक फॉर्म भरने के लिए प्रोत्साहित किया और प्राचार्य कृष्ण प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों और स्टाफ के साथ उत्साह और जोश में फोटोग्राफी भी कराया। समिति नई दिल्ली राजेश लखानी आई.ए.एस. आयुक्त नवोदय विद्यालय समिति हेडक्वार्टर दिल्ली और आर. के. वर्मा उप आयुक्त तथा सहायक आयुक्त दीक्षा ज्योति मिश्रा, लेख राज मीणा एवं डी. के. सिंह क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के डायरेक्शन में नवोदय विद्यालय के डायनामिक स्टाफ और कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी और अपर कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज एवं जिला शिक्षा अधिकारी पवन कुमार सिंह, डी. पी. सी. राजेश कुमार तिवारी, और ए.पी. सी. सुजीत कुमार मिश्रा, प्रवीण कुमार शुक्ला डी. पी. सी. के सहयोग से विभिन्न विद्यालयो के ग्रामीण प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रवेश फार्म भरवाया गया।
अभी तक 2553 आवेदन भरे गए हैं। प्राचार्य के अनुरोध पर कलेक्टर श्री सोमवंशी ने जिले में 4000 आवेदन भरवाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्राचार्य का सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, अभिभावकों से आग्रह है कि अधिक से अधिक आवेदन भरवाने का सहयोग प्रदान करें। ताकि ग्रामीण प्रतिभावान छात्र ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित हो सकें।