शासकीय दर पर मत्स्य बीज के लिए मत्स्य विभाग में करें संपर्क

0 306

 

मत्स्य विभाग सीधी के शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्रों गोरियरा एवं जोरौंधा में पर्याप्त मात्रा में मेजर कार्प मिक्स (कतला रोहू मृगल) तथा शुद्ध कतला फ्राई मत्स्य बीज उपलब्ध है जो जिले के मत्स्यपालकों को शासकीय दर पर विक्रय किया जावेगा। खेत तालाब, बलराम तालाब, निजी तालाबों एवं शासकीय तालाबों/जलाशयों के 10 वर्षीय पट्टा धारक मत्स्य विभाग द्वारा जारी किये गए मोबाइल नंबर 7692001789 एवं 8889026748 पर अपनी डिमांड नोट करवा सकते हैं।

इसके अतिरिक्त ऐसे मत्स्यपालक जिन्होंने अब तक नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपना पंजीयन नहीं कराया है वे अपने साथ शासकीय तालाब जो 10 वर्षीय पट्टे पर आवंटित हो, का पट्टा आदेश तथा निजी मत्स्य पालक अपने तालाब का खसरा, बैंक पास बुक, आधार कार्ड एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ मे लाकर मत्स्य बीज वितरण के दौरान अपना पंजीयन भी करवा सकते है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment