मौहरिया में हरियाली यात्रा और पौध वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन,

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन के आयोजकत्व में आठ दिवसीय नवांकुर सखी हरियाली यात्रा के अंतर्गत दिनांक 1 अगस्त 2025 को सिहावल विकासखंड के बहरी सेक्टर अंतर्गत आदर्श ग्राम मौहरिया में हरियाली यात्रा एवं पौधा वितरण का कार्यक्रम शंभू प्रसाद पांडे सामाजिक कार्यकर्ता के मुख्य आतिथ्य एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक शिवदत्त उर्मलिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। नवांकुर सखी द्वारा हरियाली यात्रा निकालने के साथ ही 1100 पौधों का वितरण मातृ शक्तियों को किया गया। विकासखंड समन्वयक सिहावल अनिल पाठक के साथ कार्यक्रम में नवांकुर संस्था सावन ग्राम विकास समिति मौहरिया के अध्यक्ष बृजेंद्र शुक्ला परामर्शदाता गोविंद गौतम संदीप नामदेव तथा भारी संख्या में ग्राम मौहरिया का जनसमुदाय उपस्थित रहा। अतिथियों द्वारा 11 पौधों का रोपण तालाब की मेढ़ में करने के उपरांत मातृ शक्तियों को प्रदान किए गए पौधों का संरक्षण करने की शपथ दिलाई गई।