जिला स्तरीय टूरिज्म क्विज प्रतियोगिता 1 अगस्त को डिण्डौरी में होगा आयोजित,

0 302

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट 

डिंडौरी। पर्यटन के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय टूरिज्म क्विज प्रतियोगिता 1 अगस्त को सुबह 8.30 बजे से मेकलसुता महाविद्यालय डिंडौरी में आयोजित की जाएगी। इस वर्ष जिले के 142 शासकीय एवं निजी हाई एवं हायर सेकंडरी विद्यालयों के 426 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। एक विद्यालय के तीन विद्यार्थी एक टीम के रूप में भाग लेंगे। प्रतियोगिता दो आकर्षक चरणों में होगी, पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी जिससे तीनो प्रतिभागी मिलकर एक टीम के रूप में प्रश्नपत्र हल करेंगे, इसमें सर्वाधिक अंक पाने वाली टॉप 6 टीमें दूसरे चरण में जाएंगी। यह चरण शानदार मल्टीमीडिया राउंड का होगा, इसमें क्विज मास्टर रोचक ऑडियो वीडियो विसुवल माध्यम से प्रश्न पूछेंगे। विजेता टीम राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष माइनस मार्किंग नही है बल्कि बोनस मार्किंग है अतः प्रतिभगियों से आग्रह है अपने ज़िलें एवं प्रदेश के पर्यटन पुरातत्व कला एवं सांस्कृतिक धरोहर के अच्छे अध्ययन के साथ सम्मिलित होवे और अपने विद्यालय एवं ज़िलें का नाम रौशन करें।

 डी ए टी सी सी नोडल अधिकारी अनुसार पहली तीन विजेता टीमों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और 3 दिन दो रात का पर्यटन भ्रमण का कूपन मिलेगा। अगली तीन उपविजेता टीमों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और दो दिन एक रात का भ्रमण कूपन से पुरुस्कृत किया जावेगा सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे मार्गदर्शी शिक्षक एवं दर्शक प्रतिभागियो को भी सही उत्तर देने पर इस ज्ञानवर्धक क्विज में प्रोत्साहित किया जावेगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment